• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, September 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

संयुक्त कार्यवाही में अवैध शराब के अड्डों पर छापा और दुकानों की जाँच आबकारी विभाग के संयुक्त दल ने की कार्यवाही

by Manish Gautam Chiefeditor
October 15, 2023
in छिन्दवाडा
0
संयुक्त कार्यवाही में अवैध शराब के अड्डों पर छापा और दुकानों की जाँच  आबकारी विभाग के संयुक्त दल ने की कार्यवाही
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत आज आबकारी विभाग के अन्तरज़िला बल द्वारा अवैध शराब के संग्रहण व निर्माण में नियंत्रण रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी छिंदवाड़ा श्री मनोज पुष्प और पांढुर्णा जिले के कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले की शराब दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण कर दुकान में संग्रहित मदिरा का मिलान व सत्यापन किया गया। साथ ही अवैध शराब निर्माण के संवेदनशील अड्डों पर भी छापामार कार्यवाही की गई। संपूर्ण कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कुल 13 प्रकरण पंजीबध्द किये गये ।
जिला आबकारी अधिकारी श्री एक्का ने बताया कि छिंदवाड़ा जिले में अवैध शराब निर्माण के अड्डों से बड़ी मात्रा में हाथ भट्टी शराब और लाहन बरामद हुआ। आबकारी विभाग के संयुक्त बल द्वारा सौंसर क्षेत्र के ग्राम वाघोडा ढाणा के जंगलों में नाले के किनारे से प्लास्टिक की पन्नियों में बरामद महुआ लाहन खुर्द-बुर्द होने पर विधिवत नष्ट किया गया। साथ ही चालू मिली भट्टियों को तोड़ा गया। रबर के ट्यूबों में भरी हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर कब्जे में ली गई। इसी प्रकार पांढुर्णा जिले के वड्डामाल में भी जंगलों में भारी मात्रा में नाले के किनारे महुआ लाहन नष्ट किया गया और हाथ भट्टी मदिरा कब्जे में ली गई। कार्यवाही के साथ ही कंपोजिट मदिरा दुकान बस स्टैंड छिंदवाड़ा और पांढुर्णा तथा कंपोजिट मदिरा दुकान पिपलानारायणवार का आबकारी टीम द्वारा औचक निरीक्षण भी किया गया और होटल/ढाबों की सघन तलाशी ली गई। कार्यवाही के दौरान कुल 14000 किलोग्राम महुआ लाहन, 350 लीटर हाथ भट्टी मदिरा के साथ ही 130 पाव देशी मदिरा मसाला और 120 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद की गई। कार्यवाही में जबलपुर आबकारी फ्लाइंग स्क्वॉड के साथ ही आबकारी विभाग की छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी और जबलपुर की टीमों के साथ ही स्थानीय पुलिस का भी सहयोग रहा।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
आबकारी के संयुक्त अमले ने किया 4 हज़ार किलो लाहन और 75 लीटर हाथभट्टी शराब जप्त  2 आरोपियों को गिरफ़्तार कर किया गया मामला दर्ज

आबकारी के संयुक्त अमले ने किया 4 हज़ार किलो लाहन और 75 लीटर हाथभट्टी शराब जप्त 2 आरोपियों को गिरफ़्तार कर किया गया मामला दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.