• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, March 15, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

स्वीप गतिविधियों के चरणबद्ध आयोजन हेतु सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप शिशिर गेमावत ने जारी किया कैलेण्डर

by Manish Gautam Chiefeditor
October 12, 2023
in कटनी
0
स्वीप गतिविधियों के चरणबद्ध आयोजन हेतु सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप शिशिर गेमावत ने जारी किया कैलेण्डर
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram
कटनी (12 अक्टूबर) – जिला पंचायत के सी.ई.ओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप श्री शिशिर गेमावत ने विधान सभा निर्वाचन 2023 की निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन 2018 में न्यूनतम मतदान वाले 50 मतदान केन्द्रों में अधिक से अधिक सहभागिता एवं निर्वाचन प्रक्रिया की स्वतंत्रता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से अवगत कराने एवं मतदान प्रतिशत में वृद्धि व जागरूकता हेतु स्वीप गतिविधयों के चरणबद्ध आयोजन किये जानें हेतु विशेष अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए है।
*बाईक रैली*
            नोडल अधिकारी स्वीप द्वारा जारी आदेशानुसार 13 अक्टूबर को पुलिस विभाग के माध्यम से बाईक रैली का आयोजन किया जायेगा। बाईक रैली कोतवाली थाना से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, स्टेशन , गर्ग चौराहा, घंटाघर, झंडा बाजार, आजाद चौक, मिशन चौक उत्कृष्ट विद्यालय माधवगनर, डायमंड स्कूल में समाप्त होगी।
*चुनाव चौपाल नुक्कड नाटक*
            चुनाव चौपाल एवं नुक्कड नाटक का आयोजन जिला परियोजना समन्वयक कटनी के माध्यम से 14 अक्टूबर से 4 नवंबर तक किया जायेगा। इस दौरान 50 मतदान केन्द्र जहां मतदान प्रतिशत 50 प्रतिशत से 60 प्रतिशत रहा है उनके आसपास विभिन्न मतदाता गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।
मतदाता जागरूकता बैलून*
            समस्त आर ओ को 16 अक्टूबर को मतदाता जागरूकता बैलून गतिवधियों का आयोजन जिले के समस्त आर.ओ कार्यालय परिसर मंे बैलून लगवाते हुए करनें मतदाताओं को  जागरूकता का संदेश प्रसारित करनें हेतु निर्देशित किया गया है। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्राल लिटरेसी क्लब द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 18 अक्टूबर को उच्च शिक्षा विभाग कटनी के माध्यम से शासकीय स्नातकोत्तर तिलक महाविद्यालय कटनी में आयोजित किया जायेगा ।
*मैराथन रन फॉर वोट*
            आयुक्त नगर निगम कटनी, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी को 28 अक्टूबर को चारों विधानसभा स्तर एवं जिला स्तर पर  विभिन्न तिथियों में प्रतियोगिता आयोजित करवाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त आयोजन हेतु शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग नेहरू युवा केन्द्र समस्त खेल संघ एवं महिला एवं पुरूष की सहभागिता की जायेगी।
*वोट फार कटनी क्विज सप्ताह*
उच्च शिक्षा विभाग एवं शिक्षा विभाग के द्वारा 31 अक्टूबर को वोट फार कटनी क्विज सप्ताह का आयोजन किया जायेगा जिसके अंतर्गत दो चरणों में विधानसभा के विजेताओं को द्वितीय चरण में जिला स्तर पर द्वारिका भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
*लोकतंत्र की मशाल*
समस्त ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में 3 नवंबर को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं समस्त जनपद पंचायत सी.ई.ओ के माध्यम से लोकतंत्र की मशाल का आयोजन किया जायेगा जिसके तहत मशाल की रथ का भ्रमण प्रत्येक विधानसभा से प्रारंभ होकर जिले मंे समापन होगा।
रंगोली प्रतियोगिता*
उच्च शिक्षा विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से 4 नवंबर को समस्त महाविद्यालय, हायर सेकेन्ड्री एवं हाई स्कूल के प्रतिभागियों की कलेक्टर परिसर कटनी में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस हेतु प्रतिभागी को अपने साथ रंगोली के रंग एवं  अन्य सामग्री अपने साथ लानी होगी।
*मतदान आमंत्रण आपके द्वार*
महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से 5 नवंबर से 8 नवंबर तक मतदान आमंत्रण आपके द्वार के अंतर्गत नियुक्त समस्त कर्मचारियों द्वारा अपनी विधानसभा के अंतर्गत प्रत्येक मतदाता के द्वार में जाकर मतदान हेतु आमंत्रित करनें का कार्य किया जायेगा।
*मतदान का दीपोत्सव*
            महिला शसक्तिकरण विभाग, नगर पालिक निगम, महिला बाल विभाग, स्वास्थ्य विभाग एन.आर.एल.एम विभाग के माध्यम से 9 नवंबर को वोट फॉर कटनी की थीम पर उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर माधवनगर कटनी में मतदान का दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
            जिला पंचायत सी.ई.ओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप द्वारा कार्यक्रमों के आयोजन हेतु अधिकारियों कर्मचारियों को दायित्व सौपे जाकर नोडल अधिकारी स्वीप श्री सुधीर खरे प्राचार्य, श्रीमती चित्रा प्रभात एवं श्री के.के.डहेरिया डी.पी.सी संबंधित नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कैलेण्डर अनुसार गतिविधियों का आयोजन करनें के निर्देश दिए है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*कंपोजिट विद्यालय बराव का कबड्डी में एक बार फिर बना दबदबा*

*कंपोजिट विद्यालय बराव का कबड्डी में एक बार फिर बना दबदबा*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d