कटनी – कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से विधायक विजयराघवगढ़ संजय सत्येंद्र पाठक की अनुशंसा पर विकासखंड विजयराघवगढ के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय विजयराघवगढ में खेल मैदान निर्माण कार्य हेतु 43.33 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस कार्य के लिए निर्माण एजेंसी कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को नियुक्त किया गया है।


