एनईएस शिक्षा महाविद्यालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव के अवसर पर मूकअभिनय प्रतियोगिता संपन्न हुई
रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। एनईएस शिक्षा महाविद्यालय में दिनांक 5 अक्टूबर बुधवार को युवा उत्सव के अंतर्गत जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय मूकाभिनय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं महाविद्यालय के उपप्राचार्य के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन के द्वारा की गई। महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता में शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय होशंगाबाद में प्रथम स्थान एवं शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिपरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर एनईएस शिक्षा महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. संजय गार्गव एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. कमलेश शुक्ला, डॉ हरिओम लोवंशी, डॉ. डॉली जैन, डॉ. कनक पाठक , रविशंकर मिश्रा , प्रवीण मीना, आनंदमयी दुबे, ज्योति तिवारी, निधि तिवारी, दिव्यानी सुर्यवंशी, अंबिका राजपूत, प्रेमनारायण अश्वारे, प्रियंका यादव, दीपक अहिरवार, रवि भिसे, रामसिंह राजपुत उपस्थित रहे। सभी विजेताओं को महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ संजय गार्गव द्वारा शुभकामनाएं दी गई।


