कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद के निर्देशों के परिपालन में जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
आबकारी अधिकारी श्री आर के बघेल ने बताया की अभियान के तहत मंगलवार को आबकारी वृत्त विजयराघवगढ़ के शांतिनगर, बरहटा, चपना घुनौर, खिरवा में आबकारी विभाग की टीम द्वारा दबिश देकर 1630 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल), तथा 19 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। जब्त की गई सामग्री एवं मदिरा का अनुमानित मूल्य एक लाख 66 हजार रूपये है। महुआ लाहन का सेंपल लेकर मौके पर विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 9 प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये।
दबिश की कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह बघेल, मोना दुबे, केशव प्रसाद ऊईके, आबकारी आरक्षक राजेश गोंटिया, देवेंद्र प्यासी, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी मौजूद रहे।
