नरसिंहपुर अंकित नेमा
कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर के जनसुनवाई हाल में मंगलवार 3 अक्टूबर को जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों ने अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह को अपनी समस्यायें बताई और आवेदन दिये। श्रीमती शाह ने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिये। इस दौरान विभिन्न आवेदनों का मौके पर भी निराकरण कराया। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 90 आवेदन आये।


