सागर रिपोर्टर टीकाराम साहू
लोक निर्माण एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने गढ़ाकोटा,झागरी,सूरजपुरा एवं रोन बलेह से हनुमंता देवी तथा बुड़ार मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन भूमिपूजन किया। गढ़ाकोटा झगरी मार्ग 15.50 किलोमीटर लागत 4186.09 करोड़ रुपए हनुमंता देवी पहुंच मार्ग1.20 किलोमीटर 175.94 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण कार्य हुआ। वही बुडार नाले पर 25 मीटर की पुलिया निर्माण सहित पहुंच मार्ग हेतु171.34 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन किया गया । कार्यक्रम में लोकनिर्माण विभाग एसडीओ श्री साहित्य तिवारी, श्री हरिशंकर जायसवाल सब इंजिनियर श्री दिनेश रावत, श्री विक्की पांडे, श्री सुरेश कपस्या,जिला सदस्य संतोष पटेल,पूर्व नपा अध्यक्ष श्री किशोरी कोरी,पार्षद श्री देवेंद्र यादव, श्री अजय नेमा , श्री नीलेश दुबे सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। हनुमंता दरबार में पहुंचकर श्री भार्गव ने माता के दर्शन कर पूजना अर्चना की । ज्ञात हो की हनुमंता माता पहुंच मार्ग निर्माण के लिए कई किसानों ने अपनी जमीनें दान की गई है। लगभग तीन दर्जन ग्रामों के लोगो का यह आस्था का केंद्र है।
श्री भार्गव ने कहा कि यह मार्ग बन जाने से हनुमंता माता के भक्तो को दर्शन के लिए सुगम हो जायेगा। यहां पर शादीघर बनने से हजारों लोग अपने बेटे बेटियो की शादी कर पुण्य लाभ अर्जित करते है।इस दौरान माता के दरबार में राधे राधे भजन मंडल के लोगो द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।


