कलेक्टर मनोज पुष्प, पुलिस अधीक्षक श्री विनायक वर्मा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल द्वारा आज छोटा तालाब छिंदवाड़ा में नगरपालिक निगम द्वारा आयोजित स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत श्रमदान कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों और नागरिकों के साथ सहभागिता कर एक घंटे तक श्रमदान किया गया । उल्लेखनीय है कि गणेश विसर्जन के दौरान छोटा तालाब में मूर्तियों के विसर्जन से बहुत अधिक मात्रा में कचरा इकट्ठा हुआ था जिसकी साफ-सफाई श्रमदान कर की गई ।


