सिलौंडी एवं कछार गांव जैन समाज आज क्षमा वाणी पर्व मनाया गया । जिसमें सभी जन आपस में एक वर्ष की जाने अजाने की गलती पर क्षमा याचना करेगें । साथ ही श्री चन्द्र प्रभु जैन मंदिर में दोपहर में भगवान का पूजन अर्चन ,शांति धारा के बाद गंधोदक विसर्जन का कार्यक्रम हुआ ।जिसमें प्रवासी सिलौंडी के परिवार जो जबलपुर सिहोरा निवास रत है वह भी शामिल हुए ।
सुबह श्री तारन तरन चैत्यालय में महाआरती का कार्यक्रम होगा । विगत दिवस श्री पारस नाथ जैन मंदिर में दोपहर में अभिषेक ,शांति धारा पूजन अर्चन के गंधोदक विसर्जित का कार्यक्रम हुआ । समाज के वरिष्ठ युवाओं एवँ महिला मंडली की उपस्थिति रही है ।


