कलेक्टर अविप्रसाद ने आगामी निर्वाचन के मद्देनजर अपेक्षाकृत संवेदनशील माने जाने वाले पीरबाबा स्थित आबकारी एवं वन संयुक्त नाका का निरीक्षण किया और उपस्थित अमले को चाक चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की हिदायत दी। इस दौरान वन एवं आबकारी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


