रिपोर्टर कैलाश पान्डेय
पन्ना/ विश्व फार्मासिस्ट दिवस 25 सितंबर को दोपहर 12 बजे शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय के समीप होटल ताज खजुराहो में मनाया जाएगा उक्त संबंध की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी मनीष पाठक ने बतलाया की कार्यक्रम में एमपीए के पदाधिकारी गण मौजूद रहेंगे वही सराहीय कार्य करने वाले फार्मासिस्ट जनों को सम्मानित किया जाएगा। श्री पाठक ने समस्त आमंत्रित जनों से समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है। जारी किए गए प्रेस नोट में गौरव शर्मा अध्यक्ष, दीपक तिवारी उपाध्यक्ष, मस्तराम राजपूत, प्रवीण कुशवाहा, धीरेंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम को सफल बनाए जाने की अपील की है।


