रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम में 22 सितंबर 2023 को एन.एस.एस. इकाई द्वारा बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार 15.10.2023 से 20.10.2023 तक स्वच्छता ही सेवा जागरूकता कार्यक्रम पखवाड़ा अंतर्गत प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन के मार्गदर्शन में विभिन्न स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों की श्रृंखला में आज पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसके अंतर्गत छात्राओं ने उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़कर भाग लिया।
प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन ने स्वच्छता के प्रति छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता हमारी आदत में सम्मिलित होना चाहिए। स्वच्छ वातावरण हमारे शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी सिद्ध होता है इस हेतु हमें न सिर्फ हमारे घर को साथ ही अपनी कालोनी, अपने शहर हो स्वच्छ बनाये रखने में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर डॉ हर्षा चचाने, डॉ. रष्मि श्रीवास्तव, डॉ प्रगति जोशी, डॉ. एकता गुप्ता, श्रीमती प्रीति मालवीय, डॉ अनिल रजक का विशेष सहयोग रहा।


