कटनी – कलेक्टर श्री Avi Prasad के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले में अतिथि शिक्षकों को आमंत्रित किए जाने एवं उनके वेतन भुगतान संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति सप्ताह में मंगलवार में बुधवार को कार्यालयीन समय में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित रहकर शिकायतों का निराकरण कर कार्रवाई करेगी।
इस समिति में प्रभारी सहायक संचालक एस एस मरावी, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी हटाई कल्पना मिश्रा, प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कटनी बी एल रोहित और शासकीय हाई स्कूल जिहुली की प्राचार्य रेखा तिवारी शामिल हैं।
Jansampark Madhya Pradesh


