• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर एवं एस.पी. ने किया शासकीय प्राथमिक शाला खिरहनी मतदान केंद्र का निरीक्षण नागरिकों से संवाद कर किया मतदान के लिए प्रेरित

by Manish Gautam Chiefeditor
September 21, 2023
in कटनी
0
कलेक्टर एवं एस.पी. ने किया शासकीय प्राथमिक शाला खिरहनी मतदान केंद्र का निरीक्षण  नागरिकों से संवाद कर किया मतदान के लिए प्रेरित
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के निरीक्षण पर निकले कलेक्टर श्री अवि प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा गुरूवार को विधानसभा विजयराघवगढ़ के ग्राम खिरहनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला मतदान केंद्र क्रमांक 230 का निरीक्षण किया।

इस दौरान मतदान केंद्र में उपस्थित बीएलओ राजेश कुमार गौतम से मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य संबंधी जानकारी लिए जाने पर बीएलओ द्वारा बताया गया कि ग्राम में कुल 1500 लोगों की आबादी है तथा 991 कुल मतदाता है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के दौरान 8 नवीन मतदाताओं के नाम जोड़े गए है तथा 13 लोगों के नाम प्रथक किए गए है। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली तथा समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए।

*भ्रमण कर ग्रामीण मतदाताओं से किया संवाद मतदान के लिए किया प्रेरित*

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा ग्राम खिरहनी एवं हरतला के वार्ड क्रमांक 2 का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया गया। इस दौरान ग्राम हरतला निवासी प्रेमलाल चौधरी एवं चरखी बाई चौधरी से कलेक्टर श्री प्रसाद ने परिवार के सभी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल होने तथा परिवार के सभी सदस्यों का मतदाता परिचय पत्र बनने संबंधी जानकारीे लिए जाने पर प्रेेमलाल ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों का नाम मतदाता सूची में शामिल है एवं मतदाता परिचय पत्र भी मिल गये है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन द्वारा संवाद के दौरान ग्राम में अनाधिकृत शराब विक्रय एवं गुंडागर्दी अथवा जोर- जबरजस्ती से वोट डलवाने वालों संबंधी जानकारी ली जाकर आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान निर्भीक होकर अपने मत का उपयोग करने की बात कही गई।

*पहली बार वोट देंगे रामनाथ*

संवाद के दौरान पिपरिया कला निवासी 19 वर्षीय रामनाथ यादव ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया की उनका मतदाता परिचय पत्र उन्हें मिल गया है। आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान पहली बार वे अपने मत का उपयोग करेंगे। जिसको लेकर वे काफी उत्साहित है। इस दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा खिरहनी ग्राम निवासी गंगोबाई वर्मा एवं शांति बाई वर्मा से भी संवाद कर मतदाता परिचय पत्र बनने संबंधी जानकारी लेते हुए आगामी निर्वाचन के दौरान अपनें मत का आवश्यक रूप से उपयोग करने की बात कही गई । संवाद के दौरान 2 वर्षीय बिटिया अराधना को सभी टीके लगनें की जानकारी लेते हुए उन्हे चाकलेट प्रदान कर दुलार किया। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री महेश मंडलोई सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस बल की मौजूदगी रही।
Jansampark Madhya Pradesh

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पवई पहुंची कांग्रेस पार्टी की जन आक्रोश यात्रा |  जगदीश स्वामी मंदिर में हुई आम सभा आयोजित |

पवई पहुंची कांग्रेस पार्टी की जन आक्रोश यात्रा | जगदीश स्वामी मंदिर में हुई आम सभा आयोजित |

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d