• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर ने विधायक निधि से स्वीकृत कार्यों की एक मुश्त राशि जारी करने पर ज़िला योजना अधिकारी को दिया नोटिस *निर्माण एजेंसी के चयन में नहीं किया गया नियमों का पालन*

by Manish Gautam Chiefeditor
September 21, 2023
in कटनी
0
बैंक खाता खुलवाने भटक रही बालिका की शिकायत का कलेक्टर ने कराया त्वरित निदान  मुख्यमंत्री बालिका ई स्कूटी योजना का लाभ पाने हेतु खाता खुलवाने बैंक के चक्कर लगा रही थी बालिका
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

50हजार रूपए से कम लागत के कार्य की ही एक मुश्त राशि जारी करने का है प्रावधान

कटनी।विधायक निधि से अनुशंसित और स्वीकृत कार्यों की नियम विरुद्ध तरीके से एक मुश्त पूरी राशि जारी करने पर कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला योजना अधिकारी से तीन दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जिला योजना अधिकारी को जारी कारण बताओ नोटिस में उल्लेखित किया गया है कि जिले की सभी चार विधानसभा क्षेत्रों के विधायक निधि से स्वीकृत कार्यों की पूरी राशि एक मुश्त जारी की गई है। साथ ही इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी गई है। जबकि 50 हजार रूपए से अधिक लागत वाले कार्यों की एक मुश्त राशि जारी नहीं किए जाने का नियम है। लेकिन इन नियमों का उल्लंघन कर बिना वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिए ,आपके द्वारा एक मुश्त राशि जारी की गई है, जो नियम विरुद्ध है। एक मुश्त जारी की गई राशि की सूचना भी आपके द्वारा वरिष्ठ अधिकारी को नहीं प्रदान की गई। साथ ही आपके द्वारा विधायक निधि से अनुशंसित कई कार्यों में स्वीकृत की गई पूरी राशि एक मुश्त जारी करने हेतु नस्ती प्रस्तुत करना तथा कई कार्यों में स्वीकृत की गई राशि से कम राशि जारी करने हेतु नस्ती प्रस्तुत करना स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है।

इसके अलावा आपके द्वारा नियमों का पालन नहीं करते हुए मानक प्रक्रिया से हटकर नस्तियों में प्रक्रियात्मक त्रुटि की गई है।जो मप्र सिविल सेवा आचरण नियमों और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना -2013 में वर्णित प्रावधानों के विपरीत है।जो उदासीनता ,लापरवाही, स्वेच्छारिता व प्रक्रियात्मक अनियमितता का द्योतक है।

इसी प्रकार जिला योजना अधिकारी द्वारा विधायक निधि से अनुशंसित कार्यों की स्वीकृति में निर्माण एजेंसियों के निर्धारण में संबंधित विधायकों के परामर्श से नियमानुसार निर्माण एजेंसी तय करने का प्रावधान होने के बाद भी आपके द्वारा शासकीय वरिष्ठ बुनियादी माध्यमिक शाला बिलहरी में विधायक निधि से टीन शेड प्रोफाइल सीट निर्माण के लिए शिक्षा विभाग के बजाय प्राचार्य हाई सेकेंडरी स्कूल बिलहरी को निर्माण एजेंसी बनाया गया है। जबकि नियमानुसार शिक्षा विभाग को निर्माण एजेंसी बनाया जाना चाहिए था। इसे नस्ती में अवगत नहीं कराया गया।
इन सभी विषयों से संबंधित सकारण जवाब तीन दिवस के भीतर कलेक्टर श्री प्रसाद के समक्ष में उपस्थित होकर देने के निर्देश दिये गये हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
ग्राम रोहना में मतदाता जागरूकता रैली संपन्न,मतदान के लिए किया जागरूक किया

ग्राम रोहना में मतदाता जागरूकता रैली संपन्न,मतदान के लिए किया जागरूक किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d