पुलिस ने काम्बिंग गश्त के दौरान जप्त किये एक करोड चालीस लाख रूपये नगद
जप्त मशरूका– 500-500 रू के नोटों के बंडल कुल रकम एक करोड
चालीस लाख रू नगद ।
नाम संदेहियान–
1. रोशन सिंह लोधी पिता राधे लोधी उम्र 40 साल निवासी
17 / 30 सदर बाजार सागर
2. ध्रुव प्रताप सिंह पिता भगवान सिंह बुंदेला उम्र 28 साल
निवासी गुढा बुजुर्ग पोस्ट ककरूआ ललितपुर उ०प्र०
दिनांक 16.09.23 के रात्रि में सघन काम्बिंग गश्त के निर्देश दिये
गये थे, इसी दौरान थाना केंट में 01 फरार आरोपी 05 स्थाई एवं 12
गिरप्तारी वारंटियों को गिरप्तार किया गया, इसी दौरान डीएसपी ट्राफिक श्री
मयंक सिंह चौहान के द्वारा खेल परिसर के पास संदिग्ध रूप से खड़ी एक
फोरच्युनर का कं एमपी 04 सीएस 5226 संदिग्ध रूप से पाये जाने पर वाहन
को थाना केंट लाया गया, तलाशी लेने पर वाहन में एक प्लास्टिक की बोरी
में 500-500 रूपये के नोटों के बंडल भरे पाये गये । गाडी में सवार दो
व्यक्ति मिले दोनों के समक्ष नोटों की गणना की गई, जिनकी गणना कुल
एक करोड चालीस लाख रूपये पाये गये। वाहन में सवार वाहन चालक
रोशन सिंह लोधी पिता राधे लोधी उम्र 40 साल निवासी 17 / 30 सदर
बाजार सागर तथा कब्जेदार ध्रुव प्रताप सिंह पिता भगवान सिंह बुंदेला उम्र
28 साल निवासी गुढा बुजुर्ग पोस्ट ककरूआ ललितपुर उ0प्र0 पूंछतांछ की
गई, उक्त रकम के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज तथा वाहन में उक्त
रकम के स्रोत तथा स्वामी की जानकारी नहीं दे सके। लिहाजा गवाहान के
समक्ष प्रकरण कं 01/23 धारा 102 जाफौ का पंजीवद्ध कर उक्त रकम की
जप्ती की गई तथा आयकर विभाग को सूचना दी, सूचना पर प्रकरण में
असिस्टेंट डायरेक्टर इनकम टैक्स जबलपुर का विवेचक दल आज दिनांक
18.09.23 को थाना केंट आकर जप्तशुदा रकम की विवेचना अपने हस्तगत
किया। तथा उक्त रकम के स्रोत स्वामी एवं बैधता की गहन जांच की जा
रही है। पुलिस अधीक्षक सागर श्री अभिषेक तिवारी के द्वारा शहर की मजबूत
नाकाबंदी एवं चैकिंग के लिये अति० पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सिन्हा के
कुशल निर्देशन में लगातार चैकिंग कर ऐसे संदिग्ध वाहन व्यक्तियों के संबंध
में जिले में तथा जिले सीमावर्ती क्षेत्रों से सागर में प्रवेश करते हैं, उनकी
सघन तलाशी का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिये गये है, ताकि किसी
भी प्रकार के अवैध रकम, मादक पदार्थ, अस्त्र शस्त्र का परिवहन जिले में न
हो सके।


