कटनी – प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत सरकार कौशल विकास उद्यमिता मंत्रालय के निर्देशानुसार दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह कौशल विकास संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा भोपाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने प्रदेश स्तर पर अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा में सफल प्रशिक्षणार्थियों का सार्टीफिकेट वितरण किया । कार्यक्रम में कटनी जिले की शासकीय आईटीआई कटनी से व्यावसाय मोटर मैकेनिक व्हीकल की छात्रा कुमारी प्रियंका विश्वकर्मा को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सार्टीफिकेट प्रदान किया। संस्था के प्राचार्य रंजीत रोहितास ने सबको बधाई प्रदान की गई।
शासकीय आईटीआई कटनी में भी दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया एवं भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चन किया गया एवं पूजन उपरांत प्राचार्य द्वारा जिले में आईटीआई में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थयों को सार्टीफिकेट प्रदान किया। कार्यक्रम के आयेाजन में सभी कर्मचारियो ने अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया। कार्यक्रम में श्री संत सिंह, श्रीमती भारती तिवारी, श्री दिनेश कुमार, श्री पवन कुमार, श्रमती रश्मिी आठिया, श्री अनिल कुमार तिवारी, श्री तुलसीराम अहिरवार, श्री जितेन्द्र सिंह, श्रीमती मीना निषाद, कुमारी प्रतीक्षा मिश्रा, श्री हरिहर तिवारी, अशोक, तुलसा एवं भास्कर भागीरथ की उपस्थिति रही।
Jansampark Madhya Pradesh


