• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, March 11, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश रीठी

न्यायालय कलेक्टर ने अवैध कॉलोनी का प्रबंधन ग्रहण करने दिया महत्वपूर्ण निर्णय अवैध प्लाटिंग करने वाले भूस्वामी के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर रीठी की अवैध कॉलोनी का मामला

by Manish Gautam Chiefeditor
September 13, 2023
in रीठी
0
न्यायालय कलेक्टर ने अवैध कॉलोनी का प्रबंधन ग्रहण करने दिया महत्वपूर्ण निर्णय  अवैध प्लाटिंग करने वाले भूस्वामी के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर  रीठी की अवैध कॉलोनी का मामला
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। जिले में अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनियों और अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों में न्यायालय कलेक्टर कटनी श्री Avi Prasad द्वारा लगातार कठोर निर्णय देकर ऐसे कृत्य में संलिप्त भू स्वामियों और भू माफियाओं को हतोत्साहित किया जा रहा है। आज बुधवार को न्यायालय कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद ने रीठी क्षेत्र अंतर्गत ऐसे ही अवैध कालोनी निर्माण के एक प्रकरण में महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए अनावेदक भूमि स्वामी के विरुद्ध प्राथमिकी प्रकरण दर्ज कराने सहित कॉलोनी का प्रबंधन कलेक्टर के हाथ में लेने और भूमि का विधिवत कब्जा भूमि स्वामी से प्राप्त करने का आदेश पारित किया है। साथ ही कॉलोनी विकास के लिए जांच दल भी गठित किया है।

*5 व्यक्तियों को बेचे गए भूखंड*

ग्राम रीठी पटवारी हल्का नंबर 23 की भूमि खसरा नंबर 727/3/1/1/1/1 रकवा 0.26 हे. सुहागा बाई, भूरी बाई, रैना बाई, राजेश पिता मोहन पटेल के नाम पर दर्ज है। जिसमें राजेश पटेल द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग कर उक्त प्लॉटों में से कुछ भूखंड अलग अलग तिथियों को 5 अलग अलग व्यक्तियों हैप्पी अग्रवाल, अनिला विश्वकर्मा, अभिषेक जैन, सोमवती और रामसुजान को बेचे गए। तत्सबंध में तहसीलदार रीठी के द्वारा प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी के द्वारा प्रतिवेदन न्यायालय कलेक्टर कटनी में प्रस्तुत किया गया।

*कालोनी निर्माण और विकास से संबंधित दस्तावेज नहीं किए प्रस्तुत*

प्रतिवेदन पर प्रकरण पंजीबद्ध कर मप्र ग्राम पंचायत (कालोनियों का विकास) नियम 2014 के नियम 21(1) के तहत अनावेदक को कारण बताओ नोटिस जारी कर अनावेदक के विरुद्ध कार्यवाही करने, कालोनी का प्रबंध ले लिए जाने के आशय से जवाब प्रस्तुत करने निर्देशित करते हुए कालोनी विकास से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया था। जिसमें अनावेदक द्वारा 5 व्यक्तियों को भूखंड विक्रय करना स्वीकार करते हुए कालोनी निर्माण और विकास से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किए गए।

*प्राथमिकी दर्ज कराने के दिए आदेश*

मध्यप्रदेश पंचायत राज एवम् ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 61 (घ) (2) के तहत अवैध कालोनी निर्माण प्रमाणित पाए जाने तथा इसे एक दंडनीय अपराध की श्रेणी में पाते हुए न्यायलय कलेक्टर कटनी श्री प्रसाद द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी को संबंधित अनावेदक राजेश पटेल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अधिकृत का गया है। अनावेदक द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण किया जाना प्रमाणित होने से आगामी कार्यवाही धारा 61 ( च) की उपधारा 3 के अनुसार की जानी है।

*प्रबंधक कलेक्टर की प्रविष्टि दर्ज कराने के आदेश*

पारित आदेश में न्यायालय कलेक्टर कटनी श्री प्रसाद ने धारा 61(च) की उपधारा 3 के प्रावधानों के अनुसार विहित प्राधिकारी को पक्षकारों को कारण दर्शित करने की सूचना देने के पश्चात उस भूमि का प्रबंध धारण करने , उस क्षेत्र के संबंध में योजना बनाने और उसे विकसित करने के उद्देश्य से भूमि का प्रबंधक ग्रहण करने का आदेश दिया गया है। रीठी तहसीलदार को खसरे में प्रबंधक कलेक्टर की प्रविष्टि दर्ज करने और विधिवत भूमि का कब्जा भूमि स्वामी से प्राप्त करने के आदेश भी दिए है।

*उन्हें दी विकास के लिए जांच की जिम्मेदारी*

न्यायालय कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद ने कालोनी के विकास के लिए जांच दल गठित किया है। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटनी, सहायक संचालक नगर एवम् ग्राम निवेश कटनी, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग (भ/स), अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग (वि/या) को शामिल किया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को जांच दल में आवश्यकता अनुसार अन्य को जोड़ने और 1 माह में जांच पूर्ण कर विकास कार्यों की अनुमानित राशि का प्राककल्न प्रस्तुत करने निर्देशित किया है। साथ ही तहसीलदार को 3 दिन के भीतर भू अभिलेख और एक सप्ताह में कब्जा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
Jansampark Madhya Pradesh

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर श्री प्रसाद ने किया जिला दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय का औचक निरीक्षण

कलेक्टर श्री प्रसाद ने किया जिला दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय का औचक निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d