रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एन.इ.एस. शिक्षा महाविद्यालय में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक श्री अरुण शर्मा, प्राचार्य डॉ ज्योत्सना खरे, पं रामलाल शर्मा शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रिंस जैन एवं प्राध्यापकों द्वारा मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके पश्चात फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत सभी खिलाड़ियों एवं महाविद्यालय के स्टाफ को शपथ दिलाई गई। खेलों में बैडमिंटन,टेबल टेनिस, शतरंज एवं कैरम का आयोजन हुआ। बेडमिंटन में महिला वर्ग से कुसुमलता विजेता रही व उपविजेता खुशी रही तथा पुरुष वर्ग में विजेता दीपक एवं उपविजेता विनोद यादव रहे शतरंज में विजेता पंकज उइके व उपविजेता प्रज्वल रहे साथ ही महाविद्यालय के स्टाफ के मध्य मैत्री मैच हुए। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर ज्योत्सना खरे ने मेजर ध्यानचंद जी के जीवन के प्रेरक प्रसंग बताएं तथा जीवन में खेलों के महत्व को बताया। महाविद्यालय के प्रबंधक श्री अरुण शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी एवं खेल में हारे हुए खिलाड़ियों को और अधिक उत्साह के साथ खेलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर संजय गार्गव, क्रीड़ा अधिकारी एवं प्राध्यापक श्री रविशंकर मिश्रा, श्री प्रवीण मीणा, डॉ कमलेश शुक्ला, डॉ डॉली जैन, श्रीमती ज्योति तिवारी, श्रीमती आनंदमई दुबे, श्रीमती अंबिका राजपूत, श्रीमती दिव्यानी सूर्यवंशी व पं रामलाल शर्मा शिक्षा महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ विनीत शुक्ला,श्रीमती सीमा सक्सेना, श्रीमती अंजू सक्सेना एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


