कटनी (29अगस्त)- जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत के नेतृत्व में एवम् निर्देशों के तहत जिला परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम शबाना बेगम के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के स्व सहायता समूहों की आजीविका संवर्धन और आमदनी में वृद्धि की मंशा से सीसीएल (कैश क्रेडिट लिमिट) शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया। जयदीप राठौर क्रेडिट मैनेजर के निर्देशन में एसबीआई विजयराघवगढ़, कैमोर ,काँटी और गैरतलाई शाखाओं के संयुक्त प्रयास से शिविर आयोजित किया गया।
इतनी शक्ति हमें देना दाता की प्रार्थना से शिविर की शुरुवात हुई।
संचालन करते हुए विकास खंड प्रबंधक ईश्वर चंद्र त्रिपाठी द्वारा आवश्यक जानकारी से अवगत कराया गया I कार्यक्रम में जिला प्रबंधक वित्त सीमा शुक्ला के द्वारा स्व सहायता समूहों के द्वारा सी सी एल के माध्यम से समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में उपस्थित बैंकर्स एवम अतिथियों को जानकारी दी गई । बैंक सखियों द्वारा प्रथम ऋण लेने के बाद अपनी सफलता की कहानी स्वयं के द्वारा बताई की वे सभी दो से तीन गतिविधियो का सफल संचालन कर माह में तेरह से पंद्रह हजार की आमदनी कर रही है।
जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के कुल 86 स्व सहायता समूहों ने हिस्सा लिया जिसमे उनका कुल एक करोड़ चालीस लाख रुपए का सीसीएल (कैश क्रेडिट लिमिट) स्वीकृत और वितरण किया गया। शाखा प्रबंधक एसबीआई विजयराघवगढ़ श्री मति अनामिका, कैमोर श्रीमति सुनीता एवं श्री सचिन कुमार एवम श्रीमती सीमा शुक्ला तथा विकासखंड के सभी विकास खंड प्रबंधक एवं सभी सहायक विकासखण्ड प्रबंधक शिविर में उपस्थित रहे।


