रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत “शतरंज प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया एवं प्राचार्य द्वारा फिट रहने हेतु छात्राओं को शपथ ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने बताया कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग, है जो की शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डॉ. संजय आर्य ने कहा कि छात्राओं को खेल में अधिक से अधिक विधाओं में भाग लेना चाहिए जिससे खेल के क्षेत्र में देश में अपना नाम रोशन कर सके साथ ही खेलों से होने वाले लाभ के विषय में विस्तार से अवगत कराया। डॉ. मुकेश चंद्र विष्ट बताया कि 29 अगस्त का दिन हमारे देश के दिग्गज हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष के रूप में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। हमारे देश का नाम खेल में अपने उत्तम प्रदर्शन से बहुत ऊंचा किया है। शतरंज प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया जिसमें कु. मानसी आशावरी, कु. काशिफा खान, कु. सुरभि राजपूत, कु. हेमा पटेल एवं कु. श्रेया आरभी विजेता रही। इस अवसर पर डॉ. कुमकुम जैन, डॉ. हरप्रीत रंधावा, श्रीमती मंजरी अवस्थी, डॉ. संजय आर्य, श्रीमती पूनम साहू, डॉ. हर्षा शर्मा, डॉ. शिरीष परसाई, डॉ. शिखा गुप्ता, डॉ. श्रद्धा जैन कु. तरुणा तिवारी, कु. प्रिया कलोसिया, कु. क्षमा वर्मा, कु. करिश्मा कश्यप एवं छात्राएं उपस्थित थी।