रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह द्वारा एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान एवं इटारसी थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला को शहर में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय पर नियंत्रण व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए थे, जिसके बाद थाना प्रभारी के नेतृव्य में सिटी पुलिस इटारसी द्वारा लगातार दबिश दी जाकर थाना इटारसी के जिलाबदर का आरोपी अली पिता सलीम अली ईरानी उम्र 25 वर्ष निवासी ईरानी डेरा इटारसी को आज दिनाँक 27/08/2023 को 5 किलो ग्राम 277 ग्राम अवैध गांजे कीमती 75 हज़ार रुपये के साथ फ़िल्टर प्लांट के पास व्यंकटेश नगर पुरानी इटारसी से उप निरीक्षक सुनील घावरी, प्रआर. भूपेश मिश्रा, आर. हरीश, अविनाश की टीम ने गिरफ्तार कर आरोपी अली ईरानी के विरुद्ध NDPS एक्ट की कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेजा है।
आरोपी अली ईरानी थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश होकर उनके विरुद्ध जिला दंडाधिकारी महोदय द्वारा जिला बदर की कार्यवाही की गई थी, लेकिन आरोपी द्वारा उक्त आदेश के विरुद्ध इटारसी शहर मे रहकर अवैध गांजे रखकर अवैध गतिविधि में संलिप्त था जिसपर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।


