कटनी (26 अगस्त)- मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नवीन मतदाताओं और नागरिकों को विधानसभा निर्वाचन 2023 में मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक करने की दृष्टि से निरंतर विविध प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिला पंचायत के सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप शिशिर गेमावत के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में जिले की ग्राम पंचायतों में वृद्ध मतदाताओं का सम्मान तिलक लगाकर, पुष्माला, शाल और श्रीफल के द्वारा उत्साह पूर्वक किया गया। स्थानीय ग्रामीणों,नागरिकों और पुरुष और महिला मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा विगत चुनावों में मतदान के दौरान के अपने अनुभव साझा किए। बुजुर्ग मतदाताओं ने स्वस्थ लोकतंत्र की मर्यादाओं के लिए मताधिकार का उपयोग शत प्रतिशत किए जाने का आग्रह नवीन मतदाताओं, युवाओं और महिलाओं से किया। उन्होंने कहा कि आपका एक वोट आपका भविष्य और विकास तय करता है इसलिए सभी लोग मतदाता सूची में नाम जुड़वाते हुए मताधिकार का उपयोग आवश्यक रूप से करें।


