कटनी – कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन, विक्रय और निर्माण रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाकर दबिश की कार्यवाही की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी श्री बघेल ने जानकारी देते हुए बताया की शुक्रवार को आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक 02 के मछरियाडेरा में ममता अहिरवार के नेतृत्व में मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाकर दबिश दी गई। दबिश के दौरान आबकारी की टीम बी द्वारा की गई कार्यवाही में 975 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 16 लीटर अबैध हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई तथा मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर नष्ट किया गया। जप्त किये गये लाहन तथा मदिरा की अनुमानित राशि लगभग 99 हजार 900 रूपये है। दबिश के दौरान कुल 5 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा के तहत पंजीबद्ध किये गये।
उपरोक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह बघेल, केशव प्रसाद उइके, आबकारी आरक्षक राजेश गोैटिया, चन्द्रप्रकाश् त्रिपाठी, शिवमूरत नामदेव एवं श्रीमति वीणा ब्रम्हवंशी सम्मिलित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh


