• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

शराब के नशे में अड़ीबाजी सहित गुंडागर्दी करने वाले बदमाश जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे,गुरुवार रात मचाई थी गदर!,दहशत फैलाने वाले बदमाशों के खिलाफ एसडीओपी के निर्देशन में देहात पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, पुलिस अधीक्षक डॉ.गुरकरन सिंह का निर्देश शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर करें सख्त कार्रवाई..

by Manish Gautam Chiefeditor
August 25, 2023
in नर्मदापुरम
0
शराब के नशे में अड़ीबाजी सहित गुंडागर्दी करने वाले बदमाश जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे,गुरुवार रात मचाई थी गदर!,दहशत फैलाने वाले बदमाशों के खिलाफ एसडीओपी के निर्देशन में देहात पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, पुलिस अधीक्षक डॉ.गुरकरन सिंह का निर्देश शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर करें सख्त कार्रवाई..
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम । सनी देओल की फिल्म गदर – 2 इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर हिट जा रही है, तो दूसरी तरफ पुलिस विभाग में हुए फेरबदल के बाद शहर में बदमाश भी नशे की हालत में गदर मचा रहे हैं। गुरूवार देर रात रसूलिया रेलवे डबल फाटक के पास सड़क पर चलते राहगीरों से मारपीट सहित अड़ीबाजी और रिसॉर्ट में हंगामा मचाने वाले बदमाशों की शिकायत की सूचना जब देहात पुलिस तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। यह मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। इसके बाद पूरे मामले को नर्मदापुरम एसडीओपी पराग सैनी ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल देहात थाना प्रभारी प्रवीण चौहान को बदमाशों को पकड़ने के सख्त निर्देश दिए। जलसा रिसोर्ट के संचालक कमल झा ने भी देहात थाने पहुंचकर उनके रिसोर्ट में मारपीट सहित हंगामा करने की सूचना पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने तत्काल तीन टीमों का गठन कर बदमाशों को पकड़ने के लिए रवाना किया। और घेराबंदी कर नशे की हालत में दहशत फैलाने वाले आरोपियों को पकड़कर थाने ले आए। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। शुक्रवार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जमानत के अभाव में सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। घटना के संबंध में देहात थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने बताया कि आरोपी राहुल जाटव उर्फ अंडा निवासी इटारसी रोड रसूलिया, राजकुमार जाटव निवासी बुधवाड़ा, दीपक कहार निवासी करेली, राहुल यादव उर्फ आजाद निवासी बुधवाडा को धारा 294, 323, 327, 427, 34 आईपीसी सहित 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नशे की हालत में पिकअप वाहन में तलवार के साथ दहशत फैला रहे थे और नशे की हालत में मारपीट सहित अड़ीबाजी कर रहे थे, फरियादी गोविंद प्रसाद निवासी रसूलिया की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। जिनकी दो-तीन दिनों से हुड़दंग करने की शिकायतें भी मिल रही थी। देहात थाना के एचसीएस राजेश गौर ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया था जहां से उन्हें जमानत के अभाव में जेल भेज दिया गया है। राहुल जाटव उर्फ अंडा पर पूर्व में भी मामला दर्ज हैं वह अवैध शराब का कारोबार भी करता है। एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि उन तक भी शिकायतें पहुंच रही थी, गुरुवार रात की घटना की जानकारी उन्हें लगी थी। जिसके बाद तत्काल देहात पुलिस टीम ने सक्रियता से आरोपियों को पकड़ लिया है। अवगत हो कि जिले में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल हुआ है। जिसके चलते सभी थानों में लगभग नए थाना प्रभारी की नियुक्ति हुई है और पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह भी फील्ड पर सक्रिय हैं। उनके द्वारा सख्त निर्देश पूर्व से ही दिए गए हैं कि जिले में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर थाना प्रभारी सख्त कार्यवाही करें।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
975 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 16 लीटर अबैध हाथ भट्टी मदिरा जप्त  5 न्यायालयीन प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध

975 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 16 लीटर अबैध हाथ भट्टी मदिरा जप्त 5 न्यायालयीन प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d