रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। भोपाल से बैतूल जा रही बस का बरखेड़ा रोड पर डंपर द्वारा टक्कर मारने से दुर्घटना हो गई है। ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल मरीजों को जिला अस्पताल नर्मदापुरम लाया गया है। सूत्र से खबर आ रही है कि अस्पताल में उचित इलाज नहीं मिल रहा है। ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। और घायल बस ड्राइवर को जिला अस्पताल नर्मदापुरम लाया गया है।
बताया जाता है कि भोपाल से नर्मदापुरम होकर बैतूल जाने वाली उक्त बस के चालक ने सामने तेज रफ्तार वाले डंपर से बस के यात्रियों की जान को बचाने के लिए स्वयं की जान की चिंता नहीं करते हुए बस को एक तरफ टर्न किया, उसके बावजूद बस को दुर्घटनाग्रस्त होने से नहीं बचा सका। बताया जाता है कि बस ड्राइवर की हालत गंभीर है। फिलहाल इलाज के लिए जिला अस्पताल नर्मदापुरम लाया गया है। अभी तत्काल में जानकारी मिली है कि बस ड्राइवर की सक्रियता से ज्यादा बस यात्रियों को ज्यादा चोट नहीं आई है। जिला अस्पताल नर्मदापुरम में केवल बस चालक को ही इलाज के लिए लाया गया है।


