कटनी – विकासखण्ड बहोरीबंद स्थित ग्राम कूडन में जलाशय के वेस्ट वियर का पुर्ननिर्माण कार्य का निरीक्षण कलेक्टर श्री Avi Prasad द्वारा गुरुवार को किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री जे.पी.बघेल ने बताया कि निर्माण कार्य की कुल लागत 173.62 लाख रूपये है। उक्त निर्माण कार्य बाला जी कृपा कम्पनी के माध्यम से कराया जा रहा है।
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जलाशय की कुल भराव क्षमता एवं होने वाली सिचाई के क्षेत्रफल की जानकारी चाहे जाने पर अवगत कराया गया कि बहोरीबंद जलाशय की जीवित जल भराव क्षमता 34.52 एम.सी.एम है तथा जलाशय से 6450 हेक्टेयर की सिचाई होती है। बहोरीबंद जलाशय के वेस्ट वियर की चौडाई 186.85 मीटर है। जिसक फ्लश वाल का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही फ्लश वाल के डाउन स्ट्रीम में 40 मीटर का फर्श भी बनाया जा रहा है। फ्लश वाल के दोनों ओर अवटमेंट एवं विंगवाल भी निर्मित की जा रही है। उपरोक्त कार्य लगभग 70 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है शेष कार्य प्रगतिरत है।


