रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरकरन सिंह की अध्यक्षता में 17 अगस्त 2023 से 20 अगस्त 2023 तक 4 दिवसीय आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम फेस 2, जिला नर्मदापुरम के पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित किया गया। जिसमे जिला नर्मदापुरम , रायसेन, बैतूल, हरदा, मंडला ,बालाघाट , 36 वी वाहिनी बालाघाट एवं 35 वी वाहिनी मंडला के राजपत्रित एवं निरीक्षक स्तर के अधिकारियो ने उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिन्हें मास्टर ट्रेनर पंकज दुबे नेशनल लेवल (NLMT) भारत निर्वाचन आयोग, एसएस रावत (भा.प्रा.से.) मु.का.अ. जिला पंचायत नर्मदापुरम, आशुतोष मिश्र अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला नर्मदापुरम, डॉ. राजेश जायसवाल मास्टर ट्रेनर राज्य स्तरीय प्राचार्य शासकीय विद्यालय रायपुर जिला नर्मदापुरम, मदन मोहन चौधरी एसडीओपी सोहागपुर जिला नर्मदापुरम तथा विजय कुमार दुबे रक्षित निरीक्षक जिला नर्मदापुरम के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।