कटनी प्रतिवर्ष 20 अगस्त को सदभावना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 19 एवं 20 अगस्त को अवकाश होने के कारण भारत सरकार के निर्देशानुसार सदभावना दिवस की शपथ 18 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे होगी। यह शपथ जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में 18 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे दिलाई जायेगी। इस संबंध में कलेक्टर अवि प्रसाद ने सभी जिला प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिये हैं।


