प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सागर आगमन
पर संत रविदास मंदिर भूमि पूजन स्थल बडतुमा तथा कार्यक्रम स्थल ढाना हेतु
मार्ग पार्किंग एवं रूट डायवर्सन व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी ।
1. दिनांक 12/08/2023 को गंभीरिया तिराहा से लिधौरा तिराहा तक आम
आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा, साथ ही एम्बूलेंस वाहन को छोडकर
मकरौनिया चौराहा से गंभीरिया तिराहा तक का मार्ग माननीय व्हीव्हीआईपी
महोदय के आगमन के 03 घण्टे पूर्व से आम आवागमन हेतु पूर्णत: प्रतिबंधित
किया जावेगा।
2. बटालियन से गंभीरिया तिराहे के बीच की कॉलोनी के निवासी मकरोनिया चौराहा
आने के लिए पीटीएस परेड ग्राउंड के सामने से बटालियन पेट्रोल पंप के बगल से
होकर मेन रोड में पहुंच सकेंगे ।
3. गंभीरिया गांव के निवासी अपना आवागमन केवल मकरोनिया रेलवे स्टेशन की
ओर ही कर सकेंगे, बटालियन मार्ग प्रतिबंधित रहेगा तथा नरवानी गांव के निवासी
बटालियन होकर मकरौनिया चौराहा नहीं जा सकेंगे, नरवानी से मकरौनिया जाने
के लिए फोर लेन होकर बहेरिया चौराहा होते हुए मकरौनिया चौराहा जा सकेगें


