रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बैठक संपन्न हुई। उक्त बैठक संगठन की आगामी योजनाओं को लेकर जिला अध्यक्ष राजीव गौर की अध्यक्षता में रखी गई । जिला अध्यक्ष श्री गौर ने बताया की 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। और प्रत्येक वार्डों में हनुमान चालीसा सत्संग केंद्र , 15 अगस्त से 15 सितंबर तक राष्ट्रीय छात्र परिषद का सदस्यता अभियान और 15 अक्टूबर से 13 नवंबर तक राष्ट्रीय बजरंग दल का भर्ती अभियान चलाए जाने की कार्य योजना बनाई गई है। बैठक में प्रांत महामंत्री मूलचंद साद, प्रांत मंत्री जगबीर राजवंशी, प्रांत कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ठाकुर, संगठन मंत्री मुकेश सारण, विभाग महामंत्री ओम प्रकाश राणा, विभाग मंत्री गजेंद्र राव, विनोद कसार, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष अजय ठाकुर, सचिव धीरज चौकसे, नगर अध्यक्ष अमन तोमर, धीरज सोनपुरे आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संगठन मंत्री मुकेश सारण की अनुशंसा पर छात्र परिषद के जिला अध्यक्ष पद पर पीयूष बाथरे ,मात्र शक्ति जिला सयोंजिका श्रीमती कविता राजपूत, इटारसी नगर सचिव कोमल राम मालवीय, नगर महामंत्री संदीप सोनकर, नगर उपाध्यक्ष मोहित चौरे, नर्मदापुरम में सदस्य के रूप में वंशनाथ कृष्णा व्यास, प्रिंस सराठे एवं दीवाल सुनना की नियुक्ति की गई।


