जानकारी देते बता दे की रहटगांव अजनाल नदी से प्रतिदिन ट्रैक्टर ट्राली से अवैध तरीके से बजरी निकाली जा रही है। कहीं ग्राम पंचायत के नाम पर तो कहीं अन्य जगह के नाम पर ट्रैक्टर मालिकों द्वारा अवैध तरीके से बजरी निकालकर ओने पौने दामों पर बेची जा रही है। प्रशासन और उच्च अधिकारी बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं ।गांव से ट्रैक्टर ड्राइवर द्वारा तेज गति से ट्रैक्टर ट्राली निकाली जाती है । जिससे आमजन भी परेशान रहते हैं।वहीं पुलिस प्रशासन भी इस और बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे है।रहटगांव आईटीआई के पास से जो कि आईटीआई में प्रतिदिन बच्चे पढ़ने आते हैं वहां से भी ट्रैक्टर ट्राली तेज गति से निकाले जा रहे हैं। जिससे कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती है आईटीआई के शिक्षकों द्वारा तहसीलदार महोदय को लिखित आवेदन दिया गया इसके बाद भी बजरी के ट्रैक्टर पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है । यह बड़ी सोचने वाली बात है कि ट्रैक्टर ट्रालियों पर किसी प्रकार की कार्रवाई क्यों नहीं की जाती जबकि प्रशासनिक अधिकारी के सामने से प्रतिदिन बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली निकली जा रही है।
टिमरनी से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट


