• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, September 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

बारिश के मद्देनजर कलेक्टर ने दिये सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अलर्ट रहने के निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
August 4, 2023
in कटनी
0
बारिश के मद्देनजर कलेक्टर ने दिये सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अलर्ट रहने के निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

ये मार्ग हुए बंद

कटनी (4 अगस्त )- कलेक्टर अवि प्रसाद ने लगातार हो रही बारिश तथा बारिश की बताई गई संभावनाओं के मद्देनजर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ सभी एसडीएम, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को सावधान और सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं। 

            कलेक्टर श्री प्रसाद ने अफसरों को हिदायत दी है  कि एसडीएम और तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र में उन स्थानों पर विशेष नजर रखें, जहां जलभराव की स्थिति बन सकती है। हालात सामान्य होने तक पुल- पुलियों की स्थिति की निगरानी करें। पुल -पुलियों के ऊपर से पानी का बहाव होने पर लोगों और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगायें।

            कलेक्टर श्री प्रसाद ने एसडीएम एवं तहसीलदारों से कहा कि अपने अधीनस्थ अमले पटवारी, कोटवार के साथ-साथ पंचायत सचिवों को भी सतर्कता बरतने के निर्देश दें और लगातार उनके संपर्क में रहें, ताकि जहां भी आवश्यकता हो वहां राहत एवं बचाव के कार्य तत्काल शुरू किये जा सके।

श्री प्रसाद ने उन पुल-पुलियों पर भी विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी जो बाढ़ या जलप्लावन की स्थिति में डूब में आ सकते हैं। उन्होनें एसडीएम एवं तहसीलदारों को यह सुनिश्चित करने कहा कि ऐसे पुल- पुलियों  पर होमगार्ड की तैनाती करें ।

            कलेक्टर ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष से लगातार संपर्क में रहने के निर्देश भी सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को दिये हैं।

दें सूचना

     कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि पुल -पुलिया या रपटा पर पानी ओवरफ्लो होने की स्थिति पैदल या वाहन के साथ या किसी साथी, परिजनों के साथ निकलने का प्रयास बिल्कुल भी नहीं करें। पशुओं और मवेशियों को भी बाढ व संभावित तूफान वाले स्थलों से दूर रखें ,ताकि पशु हानि भी न हो। भूल या नासमझी के चलते मानव जीवन को खुद संकट में नहीं डालें। सुरक्षित और पर्याप्त दूरी पर रहें।बाढ़ या किसी भी अन्य प्रकार की आपदा की सूचना जिला कंट्रोल एंड कमांड केंद्र के दूरभाष नंबर 07622 -220071 पर दें।

ये मार्ग हुए बंद

            नायब तहसीलदार सिनगौडी ने बताया कि अतिवर्षा के कारण तहसील विजयराघवगढ़ के देवराकलॉ से देवसरी इन्दौर मार्ग में कटनी नदी पुल के ऊपर पानी होने तथा विजयराघवगढ से बरही मार्ग पर महानदी पुल के ऊपर पानी होनें के कारण एवं विजयराघवगढ़ से कांटी मार्ग पर कटनी  पुल के ऊपर पानी होने के कारण मार्ग बंद है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
आयुष आपके द्वार अभियान के तहत वर्षाजनित एवं अन्य रोगों की दी जा रही जानकारी

आयुष आपके द्वार अभियान के तहत वर्षाजनित एवं अन्य रोगों की दी जा रही जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.