कटनी नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा अत्यधिक बारिश होने के कारण शहर के गाटरघाट,मोहन घाट, मसुरहाघाट एवं कटायेघाट का निगमायुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे एमआईसी सदस्य डॉ रमेश सोनी सुभाष साहू पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव श्रीमती शकुंतला सोनी श्रीमती प्रभा गुप्ता श्रीमती सुमित्रा रावत की उपस्थिति में निरीक्षण किया एवं कटनी नदी के घाटों के आसपास जमा कचरा को सफाई कराने के उपस्थित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए।
महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि शहर में कहीं भी जल प्लावन की समस्या उत्पन्न नहीं होना चाहिए। इसके लिए हर स्तर पर नगर पालिक निगम कार्य करने को तैयार है। महापौर श्रीमती सूरी के निर्देशन में बारिश के बढ़ते क्रम को देखते हुए नगर निगम में बाढ़ नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है।
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि बारिश के दौरान शहरवासियों को किसी भी प्रकार की कोई गंभीर समस्या उत्पन्न नहीं होना चाहिए।
इस दौरान सहायक यंत्री सुनील सिंह उपयंत्री अश्वनी पांडे पवन श्रीवास्तव स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी स्वास्थ्य निरीक्षक तेजभान सिंह की उपस्थिति रही।


