• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों को बेहतर बनाने शुरू हुआ नवाचार शासकीय हाई और हायर सेकंडरी स्कूल में मासिक मूल्यांकन परीक्षा आज से प्रारंभ 4 अगस्त को समाप्त होगी परीक्षा, कलेक्टर करेंगे रिजल्ट की शालावार और विद्यार्थीवार समीक्षा

by Manish Gautam Chiefeditor
August 2, 2023
in कटनी
0
माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों को बेहतर बनाने शुरू हुआ  नवाचार  शासकीय हाई और हायर सेकंडरी स्कूल में मासिक मूल्यांकन परीक्षा आज से प्रारंभ  4 अगस्त को समाप्त होगी परीक्षा, कलेक्टर करेंगे रिजल्ट की शालावार और विद्यार्थीवार समीक्षा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। जिले में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वी और कक्षा 12 वी की बोर्ड परीक्षा के परिणामों को बेहतर बनाने के लिए कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा किए जा रहे नवाचार के तहत मासिक मूल्यांकन परीक्षा आज से जिले के सभी शासकीय हाई और हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में प्रारंभ हो गई है। तीन दिवसीय मासिक मूल्यांकन परीक्षा के तहत आज दो अलग अलग पारियों में कक्षा 10 वी के गणित एवम् हिंदी विषय की तथा कक्षा 12 वी के हिंदी तथा अंग्रेजी व संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित की गई।

*परीक्षा परिणामों को सुधारने बनाई गई है कार्ययोजना*
उल्लेखनीय है कि शिक्षण सत्र 2022- 23 में माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में जिले के निराशाजनक परिणामों के मद्देनजर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा शिक्षण सत्र 2023-24 में बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए नवाचार कर एक विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। जिसके तहत वर्तमान शिक्षण सत्र में जिले के सभी शासकीय हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूल में कक्षा 10 और 12 में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों के गुणात्मक सुधार के लिए उनका मासिक मूल्यांकन करने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए प्रति माह चयनित विषय विशेषज्ञों के माध्यम से विषयवार प्रश्नपत्र तैयार किए जाने का निर्णय लिया था। ये प्रश्न पत्र माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी वार्षिक प्रश्न पुस्तिका पर आधारित ब्लूप्रिंट के अनुसार बनाए जा रहे हैं।
*कलेक्टर स्वयं करेंगे परिणामों की समीक्षा*
इसी नवाचार को मूर्तरूप देते हुए पहली मासिक मूल्यांकन परीक्षा आज बुधवार 2 अगस्त को जिले के सभी शासकीय हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूलों में प्रारंभ हुई। 2 अगस्त से 4 अगस्त तक आयोजित कक्षा 10 वी और कक्षा 12 वी की मासिक मूल्यांकन परीक्षा दो पारियों में संपन्न कराई जा रही हैं। जिसमें प्रतिदिन पहला पर्चा सुबह 11 से 12 बजे तक और दूसरा दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। घोषित समय सारिणी के अनुसार आज 2 अगस्त को कक्षा 10वी के विद्यार्थियों ने गणित और हिंदी तथा कक्षा 12 वी के विद्यार्थियों ने हिंदी और अंग्रेजी/संस्कृत का प्रश्नपत्र हल किया। कक्षा 10 वी के विद्यार्थियों द्वारा 3 अगस्त को अंग्रेजी व विज्ञान और 4 अगस्त को संस्कृत और सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्र हल किए जायेंगे। वहीं कक्षा 12 वी के विद्यार्थियों द्वारा 3 अगस्त को भौतिकी/अर्थशास्त्र और जीवविज्ञान/गणित/राजनीति शास्त्र/ व्यवसाय अध्ययन एवम् 4 अगस्त को रसायन/इतिहास/सामाजिक शास्त्र/ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी और भूगोल का प्रश्नपत्र हल किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विद्यार्थियों के शालावार मासिक मूल्यांकन की समीक्षा स्वयं कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा की जाएगी और जिन शाला और विद्यार्थियों की मूल्यांकन रिपोर्ट खराब होगी उनमें सुधार के लिए अतिरिक्त शिक्षण व्यवस्था मुहैया करा परिणाम सुधारने प्रयास किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी के लेक्चर के वीडियो का भी चयन भी विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षित पुनरीक्षण का प्रारूप का हुआ प्रकाशन  मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों से बैठक में उपस्थित होने की अपील

निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षित पुनरीक्षण का प्रारूप का हुआ प्रकाशन मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों से बैठक में उपस्थित होने की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d