• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, November 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

कैमरे लगने से पूरा शहर तीसरी आंख की सुरक्षा में रहेगा,खुफिया कैमरों की निगरानी में रहेगा सब्जी बाजार,जनभागीदारी से लगे 17 कैमरे,विधायक बोले अन्य संगठन भी प्रयास करें,शहर को अपराध मुक्त बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी

by Manish Gautam Chiefeditor
July 31, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

इटारसी। शहर का महर्षि वाल्मिकी सब्जी बाजार परिसर अब चौबीसों घंटे खुफिया कैमरों की निगरानी में रहेगा। यहां फुटकर चबूतरों पर बैठने वाले करीब 300 विक्रेताओं ने हर माह जमा होने वाली सहयोग राशि से करीब डेढ़ लाख रुपये व्यय कर पूरे परिसर में 17 खुफिया कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों का पैनल डिस्प्ले संगठन के अध्यक्ष सोनू ब्रिंदा की दुकान पर होगा। सोमवार को विधायक डा. सीतासरन शर्मा,एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान,नगर निरीक्षक रामसनेही चौहान एवं अन्य नेताओं की मौजूदगी में फीता काटकर कैमरों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष जागृति भदौरिया, सभापति राकेश जाधव, मनजीत कलोसिया, मनीष ठाकुर, भरत वर्मा, राहुल चौरे, भरत वर्मा, बेअंत सिंह, गोपाल शर्मा, शैलेन्द्र दुबे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक डा. सीतासरन शर्मा ने कहा कि आज के दौर में सीसीटीव्ही कैमरे बेहद जरूरी हो गए हैं,अपराधों की रोकथाम, चोरी, लूट, अपहरण जैसी किसी भी घटना में इनके फुटेज जांच में बेहद कारगर साबित होते हैं। सब्जी व्यापारियों ने जनभागीदारी से यह प्रयास किया जो सराहनीय है। शहर के अन्य व्यापारिक संगठनों को भी इस तरह के प्रयास करना चाहिए। शहर में जल्द ही नगर पालिका विधायक निधि से प्रदत्त 10 लाख रुपये की राशि से कैमरे इंस्टाल कराएगी, लेकिन यदि व्यापारी भी अपने परिसर और मुख्य मार्गो पर कैमरे लगाएंगे तो शहर की सुरक्षा में काफी मदद मिलेगी। शर्मा ने कहा कि शहर में पहले हुई चोरियों-लूट एवं अन्य वारदातों के बाद व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर लगे कैमरों से कई फुटेज मिले, इसके आधार पर आरोपी पकड़े गए, जब पूरा शहर कैमरों की निगरानी में रहेगा, तो अपराधों में कमी आएगी। समिति अध्यक्ष सोनू ब्रिंदा ने कहा सारे सब्जी व्यवसायी हर माह 10-20 रुपये जनभागीदारी समिति में एकत्र करते हैं, इस राशि से हमने बेहतरीन गुणवत्ता वाले 17 कैमरे अलग-अलग लोकेशन में लगाए हैं, आए दिन सब्जी बाजार में चोरी, मारपीट जैसी घटनाएं होती हैं, रात में बाजार सूना रहता है, सुरक्षा के लिहाज से हमने यह प्रयास किया है, अब पूरा परिसर चौबीसों घंटे कैमरों की निगरानी में होगा। पहले कई व्यापारियों का सामान चोरी हो चुका है, कुछ अप्रिय घटनाएं भी हुई हैं, इसी को देखते हुए एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया। हो चुका है सर्वे:
शहर में विधायक निधि से अलग-अलग स्थानों पर खुफिया कैमरे जल्द लगाए जाएंगे। विधायक डा. शर्मा ने इसके लिए 10 लाख रुपये नपा को दिए हैं। पुलिस प्रशासन ने संबधित फर्म को इनकी लोकेशन और जगह भी बता दी है। नपा जल्द ही यह काम कराएगी। जानकारी के अनुसार शहर के रेलवे स्टेशन रोड, ओव्हर ब्रिज तिराहा, फल-सब्जी बाजार, जयस्तंभ मार्ग एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यह कैमरे लगाए जाएंगे। इनकी डीबीआर की निगरानी पुलिस करेगी, इसके लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। कैमरे लगने से पूरा शहर तीसरी आंख की सुरक्षा में रहेगा।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

विधायक मुड़वारा श्री जायसवाल की अनुशंसा पर 39.39 लाख की लागत से बनेंगी सड़कें ,ग्रामीणों की सुगम होगी आवाजाही*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.