रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। शहादत का पर्व मोहर्रम शहर नर्मदापुरम मे बहुत अक़ीदत के साथ मनाया गया स्थानीय रामलीला मैदान मे शाम होते ही शहर के तमाम ताज़िये ज़ियारत के लिए पहुचे साथ ही शहर के प्रमुख अखाड़े और सवारिया रात होते तक मैदान प्रांगण मे पहुंची मोहर्रमं पर्व की आयोजक अंजुमन मुफ़िदुल इस्लाम कमेटी द्वारा समस्त ताजियेदारो और अखाड़े के उस्तादों का जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रभुत्व जनो द्वारा पुरस्कृत कर सम्मान किया ग्या कार्यक्रम मे अतिथियों द्वारा मौला इमाम हुसैन के किरदार और किस तरह उन्होंने असत्य के खिलाफ लड़ते हुए त्याग समर्पण के भाव से इंसानियत को पैगाम देकर खुद को सच के रास्ते शहीद कर दिया इस पर विचार व्यक्त किया अंजुमन मुफ़िदुल इस्लाम कमेटी ने बेहतर इंतज़ामत और शांति और सद्भाव के साथ मनाये गये इस त्यौहार पर समस्त जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगरपालिका प्रशासन का आभार माना कौमी एकता की मिसाल हमारा शहर नर्मदापुरम मे स्थानीय रामलीला मैदान पहुंचकर ताज़ियों के दर्शन कर अपनी आस्था प्रकट की तत्पश्चात मशहूर क़वाल ने देर रात तक क़व्वाली का समा बाँधा। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से शहर क़ाज़ी अशफ़ाक़ अली, पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा , पियूष शर्मा जी, प्रसन्ना हरने , चन्द्रगोपाल मलैया, ,नायब काज़ी अलीम साहब , बीनू बुधोलिया , फैज़ान उल हक़ , जब्बार खान, वाहिद सेठ , डा मुबीन , इमरान शेख , रिज़वान खान , गुलाम मुस्तफ़ा , जाकिर खान, हबीब खान, शाकिर खान, रुवेज़ पठांन, मुन्ना पठान, रेहमान खान, फ़ज़ल खान , मजीद खान, हसीब खान, परवेज़ , आदि उपस्तिथ रहे।


