अब तक प्राप्त 98,046 आवेदनों में से 41,440 Family ID जारी की जा चुकी है। Family ID के आधार पर योजनाओं की मैपिंग कर, परिवारों को प्रदान की जा रही योजनाओं को सम्मिलित करते हुए, परिवार कल्याण ई-पासबुक जारी करने की तैयारी करें।
प्रदेश के विकास के संबंध में दीर्घकालिक नियोजन के लिए स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन का सृजन किया गया है। कमीशन में सभी महत्वपूर्ण पदों पर यथाशीघ्र योग्य विशेषज्ञों का चयन/नामांकन कर इसे क्रियाशील किया जाए:


