कटनी जिले के बहोरीबंद में प्रकाश हेल्थ केयर सेंटर(टेली मेडिसिन केंद्र ) के समस्त प्रपत्रों एवं *भारत का राजपत्र 25मार्च 2020* को देखे जाने के उपरांत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कटनी को दिए गए निर्देश के परिपालन में *श्रीमान मुख्य चिकित्सा
एवं स्वास्थ्य अधिकारी कटनी* के द्वारा टेलीमेडिसिन केंद्र (प्रकाश हेल्थकेयर सेंटर जैन मंदिर के पास बहोरीबंद ) को पुनः संचालित करने का दिया गया आदेश के परिपालन में आज दिनाक 22 जुलाई को राजस्व गनेश पटवारी की उपस्थिति में प्रकाश हेल्थ केयर सेंटर की सील को खोला गया एवं 5 लोगों की उपस्थिति में पंचनामा बनाकर दुकान का फोटो और वीडियो कटनी कलेक्टर अवी प्रसाद के कार्यालय में भेजे जाने की कार्यवाही की गई.
संवाददाता पप्पू उपाध्याय


