रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में जिला मुख्यालय नर्मदापुरम की सड़कों पर पसरा अतिक्रमण और सड़क किनारे रखे टपो से यातायात में हो रही दिक्कत को लेकर बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट संपदा सराफ के नेतृत्व में नगर पालिका सीएमओ नवनीत पांडे सहित नगर पालिका का अतिक्रमण दस्ता पुलिस टीम के साथ सक्रिय है। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट संपदा सराफ के नेतृत्व में अतिक्रमण दस्ता प्रभारी सुनील राजपूत के साथ पुलिस टीम ने देवा माई समाधि के स्थल वाले मार्ग पर सड़क किनारे रखे टपो से यातायात बाधित होने को लेकर सभी को चेतावनी देकर हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान कुछ टप हटाए गए। अन्य टपो को एक दिन की मोहलत भी दी गई और सभी को निर्देशित किया गया कि वह टपो को रसूलिया क्षेत्र में स्थापित कर सकते हैं। इसी प्रकार अतिक्रमण दस्ता प्रभारी सुनील राजपूत ने
बताया कि जेल रोड पर कोर्ट परिसर के बाजू से लगकर अवैधानिक रूप से टप्पू को रखने और दुकानों को लगाने से हो रहे व्यवधान पर उन्हें निर्देशित दिया गया कि वह अपने टप और दुकानें वहां से हटा ले यह न्यायालय परिसर क्षेत्र है। अवगत हो कि शहर में निरंतर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट संपदा सराफ अत्यंत गंभीर हैं। सरकारी जमीनों पर टपरिया डालकर किए जा रहे अतिक्रमण पर भी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। निर्देशित किया जा रहा है कि अवैध अतिक्रमण ना किया जाए अथवा वैधानिक कार्यवाही होगी।
