कटनी (19 जुलाई) – बच्चों की शिक्षा व्यवस्था मंे आ रहीं बाधाओं को दूर करनें एवं जिले के परीक्षा परिणाओं को बेहतर बनानें के कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा सार्थक एवं गंभीर प्रयास निरंतर जारी है। इसी कड़ी में विधायक विजयराघवगढ़ श्री संजय सत्येन्द पाठक की अनुशांसा पर कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जिला खनिज एवं प्रतिष्ठान की बैठक में जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ की ग्राम पंचायत नन्हवारा कला के शासकीय हाई स्कूल नन्हवाराकला में छात्रों की बैठक व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 20 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति आदेश जारी किया है।
उक्त कार्य की क्रियान्वयन एजेंसी कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कटनी होगी। कार्य पर होने वाला व्यय जिला खनिज प्रतिष्ठान मद के अंतर्गत विकलनीय होगा। इस कार्य में 1357 मानव दिवस का रोजगार भी सृजित होगा।
कलेक्टर अवि प्रसाद जिले के छात्र -छात्राओं की पठन -पाठन संबंधी सुविधा मुहैया कराने हमेशा ही संवेदनशील रहते है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री प्रसाद के सतत प्रयासों से जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल नन्हवाराकला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य की मांग भी कलेक्टर श्री प्रसाद के प्रयासों से पूरी होनें जा रही है।
शासकीय हाई स्कूल नन्हवाराकला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की महत्वपूर्ण सौगात मिलने पर छात्र-छात्राओं एवं शाला प्रबंधन में हर्ष का माहौल व्याप्त है तथा उन्होने विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक एवं कलेक्टर अवि प्रसाद को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
