दिव्यांग रजनी लोधी अब कर सकंेगी सी.पी.सी.टी. की तैयारी
कटनी (14 जुलाई )- जिले के दिव्यांग बच्चों की शिक्षा उनकी शारीरिक कमी की वजह से अधूरी न रहे इस हेतु कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा लगातार गंभीर और सार्थक प्रयास किये जा रहे है। कलेक्टर अवि प्रसाद के प्रयासों की वजह से ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम दशरमन निवासी सुश्री रजनी लोधी का पढाई का सपना उस समय पूरा हुआ जब कलेक्टर अवि प्रसाद ने शुक्रवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट बुलाकर रजनी को लैपटाप दिया। लैपटॉप पाते ही रजनी के ऑखों से खुशी के ऑसू झलक पडे़। रजनी ने कलेक्टर अवि प्रसाद सहित बैंक प्रबंधक के अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरी दिव्यांगता अब मेरी शिक्षा में आडे नहीं आयेगी।
रजनी लोधी बी.ए. फाइनल कर चुकी है वे कोपा से आईटीआई तथा सी.पी.सी.टी परीक्षा की तैयारी कर रही है। नेत्र से दिव्यांग होने के कारण उन्हें पढ़ाई मे दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सुदामा द्वारा उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी ऑडियो एवं वीडियो के माध्यम से करने हेतु कलेक्टर अवि प्रसाद से लैपटॉप की मांग की गई थी।
शासकीय योजनाओं के अंतर्गत रजनी को लैपटॉप की पात्रता नहीं होने व रजनी लोधी की उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा प्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा सुभाष चौक कटनी से सी.एस.आर मद से लैपटॉप उपलब्ध कराने के प्रयास किए गए। जिसके फलस्वरूप आज शुक्रवार को कलेक्टर अवि प्रसाद, उप क्षेत्र प्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया जबलपुर अमित श्रीवास्तव, शाखा प्रबंधक सुभाष चौक गोविंद डेहरिया,शाखा प्रबंधक झिंझरी कुशल अग्रवाल की उपस्थिति मे रजनी को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लैपटॉप प्रदान किया गया।
विदित हो कि विगत 27 अप्रैल 2023 को कार्यालय जनपद पंचायत ढ़ीमरखेडा में आयोजित दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण शिविर के दौरान अपनी मॉ के साथ शिविर मंे पहुॅंची रजनी लोधी नें कलेक्टर अवि प्रसाद से अपनी दिव्यांगता एवं परिवार की स्थिति से अवगत कराते हुए आगामी शिक्षा हेतु लेपटॉप की मांग किये जाने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा रजनी की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया गया था।


