पूर्व सैनिक एवं जय जवान युवा सेना ने जिले के लाल मेजर अमित ठेंगे जी के पुण्यतिथि पर शहर मे रैली निकाली गई। रैली का समापन शहीद स्मारक पर हुवा। शहीद स्मारक पर पूर्व सैनिकों एवं जिले के सैकड़ो युवा शामिल हुवे। वंहा 2 मिनिट का मौन धारण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद अमर रहे के नारे लगाये गये। परिषद के अध्यक्ष से. नि. सूबेदार मोहन घंगारे ने शहीद मेजर अमित ठेंगे के बिसय मे जानकारी दी । इस अवसर पर सूबेदार मेजर देवकरण डेहरिया उपाध्यक्ष श्री सुभाष साहू, महामंत्री परमात्मा प्रसाद शुक्ला, एक्स सैनिक समिति अध्यक्ष श्री नारायण मालवीय, सूबेदार उदयभान उइके, सूबेदार वासुदेव दोड़के, सूबेदार शियाजी डोंगरे, श्री नीरज कुलतियां श्री प्रवीण घागरे श्री सोनू अटकोम श्री राजेश चंद्रवंशी, चिंकू मंडराह एवं सभी पूर्व सैनिक जिले के युवा शामिल रहे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


