रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी । कोरोना काल में निजी स्कूल संचालकों की आर्थिक बदहाली के बाद भी राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा सत्र् 2020-21, 2021-22 की फीस प्रतिपूर्ति के लिये राशि का पूर्ण आवंटन नहीं किया जा रहा है। इसी निराकरण के लिये आज 12 जुलाई मजबूर होकर अपने स्कूल प्रवेश चालू और भारी बारिश के बीच सोपास इटारसी ब्लाॅक के सक्रिय सदस्य व प्रदेश पदाधिकारीगण कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और डीपीसी के पास स्कूल संचालकों की परेशानी के विषय पर पुनः अपील करने पहुंचे। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सोपास प्रदेश मीडिया प्रभारी शिव भारद्वाज, प्रदेश कार्यालय मंत्री व जिला प्रवक्ता आलोक गिरोटिया, सोपास के जिला उपाध्यक्ष जाफर सिद्धीकी, इटारसी ब्लाॅक अध्यक्ष नीलेश जैन व सचिव लोकेन्द्र साहु ने कलेक्टर महोदय से निवेदन किया कि बार बार आवंटन की खबर आने के बाद भी आवश्यक 2020-21 व 2021-22 की राशि की प्रतिपूर्ति नहीं की जा रही है। इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुये जिलाधीश ने आश्वासन दिया और प्रभारी नीता कोरी से जानकारी ली और कहा कि यदि राशि कम है तो , जितनी राशि अभी उपलब्ध है, उससे जितनी प्रतिपूर्ति हो सके तुरंत की जाय शेष आने पर प्रदान की जाये। इस संदर्भ में डीपीसी अजय कुम्भारे से चर्चा करने पर ज्ञात हुआ कि कोष में शेष राशि में से लगभग 24 लाख की राशि से सत्र् 2020-21 का आवंटन हो जायेगा। परंतु सत्र् 2021-22 के 645 प्रपोजलों के लिऐ आवश्यक राशि लगभग 10 करोड़ 78 लाख 84 हजार की सेंक्शन हो चुकी है। किसी कारणवश आने में विलंब हुआ है । 6 जिलों में राशि का आवंटन हो चुका है जबकि नर्मदापुरम सहित अनेक जिलों में 2021-22 के प्रोपजल बढ़ाये जा चुके हैं सिर्फ लगभग ढाई करोड़ की अधूरी राशि हाथ में है, किसे बांटे किसे न बांटे की स्थिति है? अतः शेष आवश्यक राशि आते ही सभी को एक साथ तुरंत भुगतान की प्रक्रिया कर दी जायेगी।


