जिला सीईओ श्री गेमावत ने अधिकारियों के साथ ग्राम भुडसा स्थित संगम घाट का पानी में भीगते हुए बारिश के बीच निरीक्षण किया। वहां की प्राकृतिक छटा और सौंदर्य को देखते हुए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं हेतु आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश अधिकारयों को दिए।
भ्रमण के दौरान ग्राम मानव विकास समिति के सचिव निर्भय सिंह, जनपद पंचायत कटनी के सीईओ राजेश नरेंद्र सिंह,बड़वारा के सीईओ के के पांडेय, एसबीएम के जिला समन्वयक कमलेश सैनी, मनरेगा के परियोजना अधिकारी ऋषि राज चढ़ार, सहायक यंत्री एसके खर्द , अनुराग सिंह एवं अन्य अधिकारियों और ग्रामीणों की उपस्थिति रही।


