रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। पुरानी इटारसी प्राचीन शनि मंदिर के सामने खुली शासकीय अंग्रेजी शराब दुकान का विरोध रहवासियो द्वारा किया जा रहा है। प्रथम चरण में रहवासियों ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद भी प्रशासन शनि मंदिर के पास से शराब दुकान नही हटाता है तो रहवासियों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। सड़क पर चक्का जाम भी क्षेत्र के रहवासियों द्वारा किया जायेगा। आज शराब दुकान खुलने के विरोध में पुरानी
इटारसी के नागरिकों के साथ नगर काग्रेस कमेटी अध्यक्ष मयूर जायसवाल , भाजपा नेता दिलीप मैना, विश्व हिंदू परिषद के गोपाल सोनी, राजकुमार मालवीय के साथ अन्य स्थानीय नागरिक शामिल हुये।धरने में क्षेत्र की महिलाएं भी शामिल हुई। धरना स्थल पर नायब तहसीलदार विनयप्रकाश ठाकुर को शराब दुकान हटने के सबंध में एक ज्ञापन भी सौपा गया।


