• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, October 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को लगेंगे पंख, भरेंगे उड़ान. छह जनपदों की 18 ग्राम पंचायतों को सवा करोड़ से अधिक राशि की सौगात*

by Manish Gautam Chiefeditor
July 2, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने जनसुविधाओं में इजाफे की दृष्टि से निर्माण एवं विकास कार्यों हेतु 134.69 लाख की दी प्रशासकीय स्वीकृति*

कटनी (2 जुलाई)- जिले भर के ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों की सहूलियत और सुविधाओं में इजाफे की दृष्टि से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की मांग पर जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने समस्त जनपद पंचायतों की अठारह ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवन एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 15वें वित्त एवं मनरेगा योजना के कन्वर्जेंस से 134 लाख 69 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृतियां दी है। सीईओ श्री गेमावत ने क्रियान्वयन निर्माण एजेंसी संबंधित ग्राम पंचायतों को अधिकृत किया है। जिला सीईओ श्री गेमावत ने उक्त प्रशासकीय स्वीकृतियां वित्त विभाग के मध्यप्रदेश बुक ऑफ फाइनेंशियल पावर्स 1995 के भाग दो एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत जोड़े गए अधिकारों को उपयोग में लाते हुए जारी की है। सीईओ ने क्रियान्वयन निर्माण एजेंसी को निर्धारित शर्तों के मुताबिक कार्य कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
निर्माण कार्यों के स्वीकृत होने से विकास को गति मिलेगी। एकमुश्त इतनी धनराशि स्वीकृत होने से विकास कार्यों को पंख लगेंगे और उड़ान मिलेगी।
*जनपद पंचायत कटनी की चार ग्राम पंचायतों में यहां होंगे कार्य*

ग्राम पंचायत कन्हवारा में हनुमानगढ़ी के पास सामुदायिक भवन निर्माण का कार्य 6.25 लाख, पहाड़ी में सामुदायिक भवन निर्माण मढिया (मोहार) मोहल्ला में 5.93 लाख और पटवारा में सामुदायिक भवन निर्माण 6.25 लाख रुपए की लागत से कराया जाएगा। ग्राम पंचायत गनियारी में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण 3.52 लाख की लागत से होगा।

*विकासखंड रीठी में स्वीकृत कार्य*
ग्राम पंचायत बड़ागांव में 5.84 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु प्रदान की गई है।

*बड़वारा में यहां दी गई है प्रशासनिक स्वीकृति*

ग्राम पंचायत नदावन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 3.75 लाख, निगहरा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख एवं ग्राम पंचायत सुतरी के खेरपुर टोला में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5.80 लाख की लागत की स्वीकृत राशि से स्वीकृत कार्य कराए जाएंगे।

*विजयराघवगढ़ में स्वीकृत कार्य*

ग्राम पंचायत खजुरा और देवसरी इंदौर में 9.80 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण के कार्य जारी प्रशासकीय स्वीकृतियों के मुताबिक कराए जाएंगे।

*बहोरीबंद में यहां हुए स्वीकृत कार्य*

ग्राम पंचायत डिहुंटा में इंदिरा कॉलोनी में सामुदायिक भवन निर्माण 6.24 लाख, बरही में 11.75 लाख, संसारपुर में 6.24 लाख, भखरवारा में 9.44 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति के मुताबिक लागत से कार्य कराए जाएंगे।

*ढीमरखेड़ा की तीन ग्राम पंचायतों में हुए स्वीकृत कार्य*

ग्राम पंचायत पोनिया,पाली और और परसेल के वार्ड क्रमांक 11 में दस-दस की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु राशि स्वीकृत की गई है।

*जिला प्रशासन का जताया आभार*

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने नागरिकों की सुविधाओ हेतु कार्य स्वीकृत होने पर जिला प्रशासन का धन्यवाद और आभार जताया है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

आयुष्मान कार्ड वितरण को लेकर सीएमओ श्री पांडे के नेतृत्व में समीक्षा बैठक संपन्न हुई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.