कटनी नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने वार्ड क्रमांक 3 इंदिरा गांधी में सुबह सुबह पहुंचकर स्थानीय जन समुदाय से संवाद करते हुए वहां की मूलभूत समस्याओं से रूबरू होकर जल्द ही उनके निदान का आश्वासन दिया। महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि इंदिरा गांधी वार्ड में जल्द ही विकास कार्य प्रारंभ किए जायेंगे ।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय निवासियों की मूलभूत समस्याओं जैसे नाली साफ सफाई व्यवस्था को गंभीरता से देखते हुए इनका निदान भी तत्काल किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय पार्षद ओमप्रकाश बल्ली सोनी सहित वार्ड की देवतुल्य जनता जनार्दन की उपस्थिति रही।
