• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

ताप्ती गंगा ट्रेन को पकड़ने के प्रयास में युवक आया ट्रेन की चपेट में,हुई मौत,घटना इटारसी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 की,प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसे यात्री को निकालने में एक घंटे तक करनी पड़ी मशक्कत

by Manish Gautam Chiefeditor
June 28, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

इटारसी । भागलपुर से सूरत जाने वाली 19046 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर दोपहर करीब सवा 12 बजे आई थी। जनरल कोच के ठसाठस भीड़ में से कई यात्री प्लेटफार्म पर पानी लेने उतरे थे। उसी भीड़ में शामिल आजमगढ़ निवासी शेरबहादुर सिंह 50 वर्ष भी शायद पानी लेने उतरा था। चंद मिनट बाद ही ताप्तीगंगा एक्सप्रेस का सिग्नल हो गया तो ट्रेन चल पड़ी चलती ट्रेन में चढ़ने के लिए जनरल कोच से उतरे यात्रियों की भीड़ फिर से कोच में चढ़ने लगी उसी भीड़ में उक्त रेल यात्री भी शामिल था कोच में चढ़ने के दौरान ही शेर बहादुर सिंह का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर कर प्लेटफार्म और ट्रेन के पायदान वाले हिस्से में फस गया अचानक हुई इस घटना से यात्रियों ने शोर मचाना शुरू किया जिसके बाद ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोका गया। ट्रेन में यात्रा कर रहे सौरभ कुमार ने बताया कि बुधवार को दोपहर 12:15 बजे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन इटारसी स्टेशन पर आकर रुकी थी। कुछ देर बाद ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर 6 से चली तो जनरल कोच में कई यात्री चढ़े। इसी दौरान एक यात्री का पैर फिसल गया। यह सब कुछ इतना तेजी से हुआ कि किसी को कुछ भी करने का मौका ही नहीं मिला। ट्रेन में मौजूद लोगों ने पायदान में फंसे यात्री को निकालने का प्रयास किया लेकिन वह बुरी तरह फंस गया था। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे व जीआरपी के अफसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू टीम बुलाकर यात्री को पायदान काटकर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।स्टेशन प्रबंधक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसे यात्री को निकालने में एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। हमने रेलवे डॉक्टर को भी बुला लिया था मगर डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया। यात्री के पास से मोहम्मदाबाद से सूरत का टिकट और एक झोला मिला है। इसमें चना, रोटी और एक डायरी थी। डायरी में लिखे मोबाइल नंबर पर जीआरपी ने संपर्क किया तो मृतक की पहचान शेर बहादुर सिंह (50) निवासी आजमगढ़ के रूप में हुई है। शेर बहादुर की मौत की जानकारी लगने के बाद परिजन इटारसी के लिए रवाना हो गए हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

युवक-युवती ने ट्रेन से कटकर दी जान,नहीं हो सकी मृतकों की शिनाख्त,जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुटी, प्रेम प्रसंग कारण हो सकता है ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d