रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। समग्र शिक्षा अभियान के तहत नर्मदापुरम जिले में गणित, विज्ञान प्रयोगशाला सहायक और विज्ञानं के शिक्षको का चार दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हो गया । नर्मदापुरम जिले के 170 शिक्षकों द्वारा इस प्रशिक्षण में भाग लिया गया । इस प्रशिक्षण का शुभारंभ 22 जून 2023 से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुरम में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एडीपीसी राजेश गुप्ता एवं विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती साधना विलथरिया द्वारा चित्र पर माल्यार्पण कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया । मास्टर ट्रेनर महेश विश्वकर्मा, नीरज कुमार यादव,राजीव द्विवेदी, बाबूलाल चौरे द्वारा जिले के शिक्षकों को विषयवार प्रशिक्षण दिया गया। हरवीर गौर कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा पीपीटी का प्रदर्शन कर सभी शिक्षकों को लाभान्वित किया गया । इस कार्यक्रम मे लोक शिक्षण संचनालय भोपाल से श्रीमती मेधा बाजपेई के द्वारा प्रयोगशाला सहायकों को अच्छे प्रयोग बताए गए और जिस से लाभान्वित होगा । सभी प्रशिक्षणार्थियों ने उनकी प्रशंसा की और गुप्ता को धन्यवाद दिया कि उनके द्वारा जो भी हमें बताया गया वह बहुत लाभकारी है मनीषा द्वारा हमें अच्छे टिप्स दिए गए। कार्यक्रम के समापन के अंत में राजेश गुप्ता एवम विनोद तिवारी द्वारा इस प्रशिक्षण की प्रशंसा कर शुभकामनायें दी गयी। आभार प्रदर्शन मास्टर ट्रेनर महेश विश्वकर्मा द्वारा किया गया l
